फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने पर दूरसंचार का विद्युत कनेक्शन काटा, 25 हजार उपभोक्ताओं के फोन पड़े डेड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बिजली बिल का भुगतान न करने पर ऊर्जा निगम ने जोशीमठ में दूरसंचार कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इससे जोशीमठ क्षेत्र में दूरसंचार की बेस फोन, ब्राडबैंड और मोबाइल सेवा ठप पड़ गई है। दूरसंचार पर ऊर्जा निगम का पांच लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

संचार सेवा ठप होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम और दूरसंचार विभाग में आपसी तालमेल न होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। रामनारायण भंडारी, अंशुमन भंडारी, अतुल शर्मा, दरमान सनवाल और नवनीत मेहता का कहना है कि जोशीमठ क्षेत्र में करीब पच्चीस हजार उपभोक्ता दूरसंचार से जुड़े हुए हैं। इधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अंकित रावत का कहना है कि दूरसंचार की ओर से पांच लाख रुपये का बिजली का बिल भुगतान किया जाना है। भुगतान न किए जाने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें