फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। परखाल मोटर मार्ग पर एक मिनी ट्रक खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
मंगलवार रात्रि को साढ़े नौ बजे नारायणबगड़ से परखाल जा रहा एक मिनी ट्रक बमेला और सिमली गांव के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक मुकेश (33) पुत्र कलीराम और भूपेंद्र सिंह (28) पुत्र दलबीर सिंह दोनों निवासी सिमली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। दोनों की हालात गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सिमली की प्रधान गोदांबरी देवी ने बताया कि चालक मुकेश ने हायर सेंटर ले जाते वक्त एंबुलेंस में दम तोड़ दिया, जबकि भूपेंद्र का उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें