फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के खिलाड़ी हरियाणा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। 35वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के चयनित खिलाड़ियों की नामों की घोषणा की गई। बालक व बालिका वर्ग में शामिल खिलाड़ी मंगलवार को हरियाणा में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सोमवार को नगर से खिलाड़ियों को रवाना किया गया। सोमवार को एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र पैन्यूली ने बताया कि नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिन्हें 23 से 25 मार्च तक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में कप्तान संदीप रांगड़, रचित वशिष्ठ, प्रियांशु चौहान, रक्षित रावत, रजत, सौरभ, प्रदीप रावत, वीरेंद्र बिष्ट, अमन, दीपक, सुखदीप, शशीकांत, टीम कोच कुलवीर सिंह व टीम मैनेजर रोशन पंत शामिल हैं। जबकि बालिका वर्ग में कप्तान नंदीता राणा, हर्षिता चौहान, मान्या अस्थाना, उमा राजभर, अर्मिता कुमारी, सौनाली भट्ट, आस्था खंडूड़ी, मनानीस ढौंडियाल, कृष्णा, सुनेना, प्रतीक्षा, अवनतिका, टीम कोच अंजलि और मैनेजर संगीता शामिल हैं।
पैन्यूली ने बताया कि प्रतियोगिता 27 से 30 मार्च तक समल्खा, पानीपत, हरियाणा में होगी। सोमवार को ऋषिकेश से खिलाड़ियों को जितेंद्र सिंह की ओर से किट देकर रवाना किया गया। मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव दिनेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा, आरसी भट्ट, कुलभूषण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें