फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले दो पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। एक पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोपी दो पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुष्कर सिंह रावत ने थाने में दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम तहसील मार्ग पर शराब की दुकान के पास दो पुलिस कर्मी शराब के दाम कम करने को लेकर उलझ रहे थे। उन्होंने जानकारी लेनी चाही दोनों पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर दी। वह स्कूटी से थाने की ओर जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने कार से उनका पीछा कर कुचलने का प्रयास किया। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने आरोपी पुलिस कर्मियों हरेंद्र सिंह और चेतन सिंह को थाना ले जाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मी विधानसभा सत्र ड्यूटी पर गैरसैंण में तैनात थे। पत्रकार ने इसकी शिकायत सीएम से भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें