फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम के बिरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। भू-स्वामी संघर्ष समिति ने 252 मेगावाट देवसारी जल विद्युत परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर शिव मंदिर से मुख्य बाजार तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने पिंडर को अविरल बहनें दो... के नारों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

भू-स्वामी संगठन के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि पिंडर नदी गंगा की एक मात्र सहायक नदी है और इस परियोजना के बनने से पिंडर नदी सुरंग में चले जाने से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन गांवों के नीचे से सुरंग जाने से गांवों को खतरा होगा और पानी के स्रोत सूख जाएंगे। इस दौरान पर संघर्ष समिति ने सरकार से डैम को निरस्त नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दिनेश चंद्र मिश्रा, जीवन मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, मोहन राम, मंजू परिहार, केडी मिश्रा, महिपत कठैत, जगदीश मिश्रा, बलवंत आगरी, सोबन सिंह खत्री, विशंबर दत्त, जयराम, हिमांती देवी, कांति देवी, धनुली देवी और सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें