फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में आइसा करेगा लाइब्रेरी भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में पुस्तकालयों की स्थिति सुधारने के लिए आइसा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लाइब्रेरी भरो आंदोलन करेगी। आइसा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सहयोग के लिए अन्य छात्र संगठनों से भी अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को बिड़ला परिसर छात्रसंघ भवन में पत्रकार वार्ता में आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुस्तकालयों की स्थिति सुधारने के लिए छात्र लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई आश्वासन से आगे नहीं बढ़ पा रही है। विवि के पुस्तकालयों में छात्रों को स्तरीय पुस्तकों के साथ ही पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय की स्थिति सुधारे जाने के लिए चार अप्रैल से पुस्तकालय भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कपूर सिंह, सुबोध डंगवाल, अनिल राज आर्य, सूरज शाहनी, आयुष कुकरेती, पंकज फरस्वाण, अंकिता रतूड़ी, राहुल राणा, सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें