फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों ने टेके मंदिरों में माथा, विधायकों ने फरमाया आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण और आस पास रविवार को सत्रावकाश होने की वजह से चहल पहल कम रही। बैरियर पर पुलिस का पहरा भी कम ही नजर आया। मंत्रियों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की जबकि कई विधायकों ने पूरे दिन विश्राम किया। कांग्रेसी विधायकों ने देवाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

विधानसभा में रविवार को अवकाश रहा। इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने आदिबदरी और चांदपुर गढ़ी का भ्रमण किया। पंत ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर, सिमली चंडिका मंदिर पहुंचे। जबकि झबरेड़ा, पौड़ी, कपकोट, हरिद्वार, यमकेश्वर, हल्द्वानी, टिहरी, राजपुर, बदरीनाथ, गंगोलीहाट आदि क्षेत्रों के विधायकों ने अपने आवास में ही आराम फरमाना उचित समझा। ब्यूरो

कई विधायक पहुंचे सुरेंद्र सिंह नेगी के गांव
भराड़ीसैंण(गैरसैंण)। भाजपा के कई विधायक रविवार को कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के गांव सौनियाणा पहुंचे। यहां विधायक नेगी सहित ग्रामीणों ने विधायकों का स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया। सौनियाणा पहुंचने वालों में वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ऋतु खंडूड़ी, सुरेश राठौर, महेंद्र भट्ट, खजानदास, विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र समेत तमाम आला अधिकारी शामिल थे। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह गुसांई, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, जगमोहन कठैत, नगर भाजपा अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बिष्ट, एलपी सती, कुंवर सिंह नेेगी, गोविंद सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, दिनेश गौड़, पुरुषोत्तम असनौड़ा, एसबीएमए के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश डिमरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें