फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव हुए तो दो दिन का होगा बैशाखी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 13 अप्रैल से शुरू होने वाले पांच दिवसीय बैशाखी मेले पर इस बार निकाय चुनाव की मार पड़ सकती है। माना जा रहा है कि यदि अप्रैल में निकाय चुनाव की आचार संहिता लगी तो पांच दिन तक होने वाला यह मेला महज दो दिन के लिए होगा। हालांकि मेला समिति मेले की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सु्भाष गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई। कहा गया कि मेले के लिए जिला प्रशासन से अनुदान, विभागीय स्टाल, स्वास्थ्य व जीएसटी सहित अन्य मामलों में गोष्ठियों का आयोजन किए जाने को लेकर मेला प्रशासन जिला प्रशासन से वार्ता करेगा। यही नहीं, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश की विभिन्न लोक संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। अप्रैल माह में होने वाले संभावित निकाय चुनावों के तहत मेले का राजनीतिकरण न हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि यदि आचार संहिता लगी तो मेला 13 और 14 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बैठक में सभासद उषा देवी, अनीता नेगी, चेतन मनोड़ी, राजेश जोशी, संपूर्णानंद डिमरी, सीता देवी, पुष्कर रावत, अनुज डिमरी, हरीश सती, महेश खंडूड़ी, पंकज कुमार, चंडी प्रसाद रतूड़ी, प्रदीप भंडारी व भुवन नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें