फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च और विद्यालयी शिक्षा में कॅरियर की हैं अपार संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/चकराता।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में कॅरियर परामर्श प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा’ में कॅरियर विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रुचि बहुखंडी ने विद्यालयी शिक्षा और डॉ. सीमा बेनीवाल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर विषय पर विचार व्यक्त किया।
डॉ. विनोद रावत ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी। कहा योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. राजकुमार भंडारी, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. योगेश भट्ट, ऋषभ, आशीष इरफान, संगीता, रविना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चकराता स्थित श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में भी कॅरियर काउंसिल सेल की ओर से कॅरियर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट ने किया। डॉ. सुनील कुुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी ने छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद के कॅरियर विषय के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट ने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉलेज में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू की जाएगी। इस मौके पर संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. देशराज, मनीष कुमार, अंकुर शर्मा, अर्जुन सिंह, विनोद जोशी, नेहा चौहान, रूचि, आलिशा चौहान, नेहा नौटियाल, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें