जोशीमठ। हेलंग में उर्गम जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती की अगुवाई में जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का विरोध किया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने जोशीमठ की सड़क, शिक्षा, संचार, पेयजल जैसी समस्याएं रखीं। उर्गम घाटी के देवग्राम की प्रधान पूर्णी देवी, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान हरीश परमार, वीरेंद्र नेगी, बलवीर सिंह और रघुवीर सिंह नेगी ने हेलंग-उर्गम सड़क की दशा सुधारने, सड़क आरटीओ से पास करवाने, कल्पगंगा व नोट गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने, गौरा देवी मंदिर के लिए बजट उपलब्ध कराने आदि की मांगें उठाईं।