कीर्तिनगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुंवर की नियुक्ति होने पर निवर्तमान अध्यक्ष मनीष बलूनी ने पक्षपातपूर्ण रवैया का आरोप लगाया है। बलूनी ने कहा कि अभी उनके कार्यकाल के 9 माह शेष है, लेकिन उन्हें बिना किसी कारण बताए पद से हटा दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भेजे ज्ञापन में कहा कि मैंने बुरे वक्त में पार्टी का साथ देकर पंचायत से लेकर लोक सभा सीट पर पार्टी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। आरोप लगाया कि उन्हें पद से हटाया गया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।