फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतारा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी के लिए आंदोलित प्रदर्शनकारियों पर बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने से नाराज आंदोलनकारियों का गुस्सा शुक्रवार को मुखर होकर सामने आया। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका।
बता दें कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में पिछले 108 दिनों से क्रमिक अनशन और भूखहड़ताल जारी है। स्थायी निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में यहां मंगलवार को आंदोलनकारियों ने विधानसभा घेराव किया। साथ ही बुधवार को नैनीताल हाईवे पर जाम लगाया। बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर धरना दिया तो पुलिस ने आंदोलनकारियों को उठाने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में तीन महिलाएं भी घायल हो गई। पुलिस कार्रवाई से नाराज आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने रामलीला मैदान से मुख्य तिराहे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों में ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, कृष्णा नेगी, कमला पंवार, प्रवीण सिंह, सरोज शाह, विनोद पंवार, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह, देवेंद्र सिंह, जसवंत, दर्शन मठपाल, धन सिंह शाह, सुरेंद्र रावत, कुंवर सिंह, नंदन नेगी, खिमुुली देवी, नेत्र सिंह गुसाईं आदि शामिल थे।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में फूंका सरकार का पुतला
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में स्थायी राजधानी की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग करने के विरोध में शुक्रवार को छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग करने की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द स्थायी राजधानी की घोषणा नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह रावत, सूरज तोपाल, अजय कुमार, राहुल रावत, गौरव रावत, उपेंद्र रावत, सूरज रतूड़ी, देवेंद्र, सहित कांग्रेस के संजय रावत, वीरेंद्र मिंगवाल धर्मवीर, देवराज रावत, नंदन नेगी, जयदीप नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें