फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहरी रेंज में थर्मल कैमरों से होगी बाघों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में बाघों की गणना के लिए जल्द थर्मल सेंसर कैमरे लगाए जाएंगे। पार्क क्षेत्र में बाघों की आमद वाले स्थानों को चिह्नित कर करीब 20 से 25 जोड़ी थर्मल सेंसर कैमरे लगाए जाने की योजना है। बताया गया कि कैमरा ट्रैप विधि से प्राप्त फुटेज के आधार पर बाघों की गणना की जाएगी। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में राष्ट्रीय पशु बाघ की गणना के लिए इसी सप्ताह थर्मल कैमरे लगाने की तैयारी है, जिसके लिए रेंज की टीम ने बाघों की आमद वाले स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के लिए प्रतिवर्ष अपने क्षेत्र में बाघों की गणना करना आवश्यक है, जिसके तहत राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में बाघों की वार्षिक गणना का कार्य जल्द शुरू किया जाना है। जिसके लिए पार्क प्रशासन ने बाघों के आवागमन वाले स्थानों की तलाश व चिह्नीकरण करना शुरू कर दिया है। रेंज अधिकारी ने बताया कि गणना के लिए उपयोग में लाई जानी वाले थर्मल सेंसर कैमरा ट्रैप विधि में कैमरों को इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है कि जिससे बाघ की दाएं और बाएं ओर की फुटेज आ जाए। बताया कि वन्य जीव विशेषज्ञों की मदद से थर्मल कैमरों में आई फुटेज की जांच के बाद बाघों की गणना के बाद उन्हें नाम दिया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत बाघों की गणना के लिए पार्क क्षेत्र में 20 से 25 स्थानों पर थर्मल कैमरों को जोड़े में लगाया जाना है। सप्ताह भर में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर उन पर कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र नौटियाल, रेंज अधिकारी गौहरी रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें