ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
मिशन अंतोदय के तहत ग्राम पंचायत नेवी साहिया में बुधवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में पेयजल, सुरक्षात्मक कार्य, सीसी खंडजा, स्वच्छता संबंधी कार्य कराने पर विचार-विमर्श किया गया।
खंड विकास अधिकारी वीपी खंडूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन और निशुल्क बिजली कनेक्शन दिलाए जाने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रधान मोहन शर्मा ने कहा कि विकास संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। गांव में जनमिलन केंद्र, सिंचाई पंप लाइन, सिंचाई गूले, नाली निर्माण, सीसी खंडजा, यात्री शेड और सुराक्षात्मक कार्य कराने के लिए समिति बनाई गई है। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी दीपक थापली, राकेश शर्मा, अनिल दत्त शर्मा, श्रीचंद शर्मा, वीरेंद्र लाल, राजेंद्र सिंह, भाग चंद, अशोक शर्मा, राजन शर्मा, रमेश आदि मौजूद रहे।