फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर का एक साल प्रोटोकॉल समझाने में बीता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया। मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार क्षेत्र के लोग बाढ़ सुरक्षा, संपर्क मार्ग, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक जनसमस्याओं के निस्तारण की बजाय अफसरों को स्पीकर का प्रोटोकॉल समझाने में लगे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान देवभूमि जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने कहा कि विधायक के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनका अधिकांश समय सैर-सपाटे में ही बीत रहा है। गौहरीमाफी ग्रामसभा में सौंग, सुसवा और गंगा की बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीण आंदोलित हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष से भी कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश है। उन्होंने रायवाला क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जल्द ही जनांदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला नौटियाल, देवराज सिंह नेगी, मेहरबान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें