फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे एक युवक बाजार स्थित झूल पुल पर पहुंचा। जहां उसने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी। जब कुछ देर तक युवक ऊपर नहीं आया तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। उसकी पहचान अजय पुत्र रतन सिंह निवासी थरोच शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। एसआई अनिल ममगाई ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके त्यूनी पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें