फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीने के पानी के लिए नहीं भटकेंगे भारतीय सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। वर्ष 2010 से निर्माणाधीन जोशीमठ मिलिट्री एरिया पंपिंग पेयजल योजना की मंगलवार को जल निगम ने टेस्टिंग की जो सफल रही। अब जोशीमठ में भारतीय सैनिकों को पीने के पानी की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। जल्द मिलिट्री एरिया में पेयजल कनेक्शन भी दे दिए जाएंगे।
वर्ष 2010 में 12 किलोमीटर जोशीमठ मिलिट्री एरिया पंपिंग योजना के निर्माण के लिए सेना मुख्यालय से जल निगम को 1554.37 लाख की धनराशि दी गई। निगम ने बदरीनाथ हाईवे के हेलंग में अलकनंदा नदी से पंपिंग योजना का कार्य शुरू किया। विगत वर्ष अप्रैल माह में योजना का कार्य पूरा हो गया था, लेकिन बिजली कनेक्शन पर योजना की टेस्टिंग रुकी हुई थी। मंगलवार को बिजली कनेक्शन जोड़ने के बाद जल निगम ने योजना की टेस्टिंग की जो सफल रही। इसके साथ ही पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि अभी मिलिट्री एरिया तक पानी पहुंचाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि पंपिंग योजना से जल्द ही मिलिट्री एरिया को आच्छादित कर पेयजल कनेक्शन बांट दिए जाएंगे। वहीं, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गरमी के मौसम में पानी की व्यवस्था करना सैनिकों के लिए मुश्किल बना रहता है। अब पंपिंग पेयजल योजना से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें