फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग से महिला लापता, नदी में बहने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर के शांति बाजार क्षेत्र मेें रह, रही एक महिला के सोमवार से लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं, सोमवार को ही संगम से एक महिला के गंगा नदी में बहने की सूचना भी पुलिस को मिली है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर गंगा में उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भरपूर पट्टी के बमाणा गांव का प्रीतम सिंह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सुषमा देवी नगर के शांति बाजार में अपने दो बेटों को पढ़ाने के लिए रहती है। सोमवार दोपहर सुषमा बाजार के लिए निकली थी, लेकिन जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो पड़ोसियों ने उसकी तलाश की। पुलिस को इसकी सूचना मिली। इस बीच गश्त पर निकले थाना प्रभारी विनोद राणा को एक महिला के संगम में बहने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति भी चंडीगढ़ से यहां पहुंच गया है। राणा ने बताया कि पुलिस टीम को 15 किमी आगे व्यास घाट तक भेजा गया है। इसके अलावा ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र के थानों में इस बाबत सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें