फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को मिले कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में न्यायपालिका के बदलते रुख ने आम लोगों में न्याय व कानून के प्रति जो डर था उसे कम कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित विधिक शिविर में सिविल जज अब्दुल कय्यूम ने कहा कि कानूनों की जानकारी न होने पर कानून व्यवस्था में कोई माफी नहीं मिलती है। जरूरत इस बात की है कि कानून की जानकारी सभी को मिले। एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने कहा कि जानकारी होने के बावजूद समाज के डर से महिलाएं कानून का इस्तेमाल नहीं करती हैं। गढ़वाल विवि की डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा आम लोगों को कानून के विषय में जानकारी होनी चाहिए। प्रो. डंगवाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर आम लोगों को सीधे कानून से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में प्रो. एमएम सेमवाल, प्रवीन थपलियाल, महादेव प्रसाद जोशी, शिविर संयोजक चंद्रभानु तिवाड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें