फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में आज होगा बजट सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। भराड़ीसैंण में आज मंगलवार से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूधातोली पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य बसे भराड़ीसैंण में पहली बार उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आयोजित हो रहा है। भराड़ीसैंण में राज्यपाल का अभिभाषण भी पहली बार होगा। तैयारियों के लिए विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र पिछले पांच दिनों से यहीं डटे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


सलामी परेड को पुलिस तैयार
राज्यपाल के पहली बार भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचने पर पुलिस बलों द्वारा राज्यपाल को सलामी दी जाएगी। इसकी तैयारी के लिए यहां पहुंचे डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार दोपहर पुलिस जवानों ने विधानसभा परिसर में सलामी परेड की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।

राजनीति से प्रेरित है गैरसैंण राजधानी आंदोलन: प्रकाश पंत
भराड़ीसैंण(गैरसैंण)। सोमवार अपराह्न भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचे संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यहां होने वाला बजट सत्र एक ऐतिहासिक पहल है। पहली बार हो रहे बजट सत्र में पहाड़ के लिए बहुत कुछ होगा। पंत ने राजधानी आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्री ने विधानसभा परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में पंत ने कहा कि कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता ने पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रदेश में पल रहे भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए भारी जनादेश दिया। सरकार जनता के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए ही काम कर रही है। राजधानी आंदोलन केवल लोगों को भ्रमित करने की राजनीति करने वाले चला रहे हैं। पंत ने कहा कि बजट सत्र और राज्यपाल का अभिभाषण अपने आप में ऐतिहासिक है।

बाइक से पहुंचे झबरेड़ा के विधायक कर्णवाल
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सोमवार को झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल यहां बाइक से पहुंचे। विधायक देशराज कर्णवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोग प्रदेश को पहाड़ और मैदान के रूप में बांटना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ प्रदेश को उत्तराखंड के तौर पर देखती है। यही संदेश देने के लिए वे झबरेड़ा से बाइक चलाकर भराड़ीसैंण पहुंचे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें