फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा घेराव करेंगे उक्रांद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग उठाई है। दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक कर बीस मार्च यानि आज भराड़ीसैंण में विधानसभा घेराव का एलान किया है। दल के केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश सती ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने पर मौजूदा भाजपा और पूर्व की कांग्रेस सरकार ने खूब नौटंकी की है। अब इन दोनों दलों की नौटंकी नहीं चलेगी। इसी विधानसभा सत्र में स्थाई राजधानी का प्रस्ताव नहीं लाया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सरकार पर लगातार दल के कार्यकर्ता दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें