गोपेश्वर। पंचायत राज विभाग की ओर से सोमवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में उप स्वच्छता समिति गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने ग्राम प्रधानों से योजना का लाभ शत प्रतिशत लेने और गांवों में स्वच्छता के लिये समुचित व्यवस्था करने का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीओ मोहन चंद्र अंचल, मदनपाल, जवाहर लाल, दीपा देवी, मुन्नी देवी, संध्या देवराड़ी, मंगल सिंह, कुलवीर सिंह, कलावती, सुलोचना देवी और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।