श्रीनगर। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान नगर इकाई का गठन भी किया गया। सम्मेलन में विवि की राजनीति को एक नई दिशा देने की शपथ भी ली गई।
सोमवार को बिड़ला परिसर में आयोजित बैठक में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन का रवैया छात्रों के प्रति नकारात्मक है। विवि स्थापना के 5 दशक बाद भी पुस्तकालय जैसी मूलभूत सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस दौरान नगर इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें अतुलकांत अध्यक्ष व नितिन मलेठा को सचिव नियुक्त किया गया।