फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संवत्सर पर लिया हिंदु समाज को संगठित करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नव संवत्सर के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने हिंदु समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का पूरा विश्व आत्मसात करता है। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों ने हिंदु राष्ट्र को प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विस्थापित अठूरवाला में नव संवत्सर पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में तन्मय अग्रवाल ने योगाभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में उत्तराचंल उत्थान समिति के प्रेम बुडाकोटि ने भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के बारे में बताया। कहा कि नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। कहा कि नव संवत्सर भारतीय नही, बल्कि वैश्विक नववर्ष है, क्योकि सृष्टि का शुभारंभ ब्रहमाजी ने आज के दिन से किया था। कार्यक्रम में बेताल सिंह नेगी, राजेंद्र बड़ोनी, संपूर्णानंद थपलियाल, भारत गुप्ता, पवन बलोदी, ईश्वरचंद अग्रवाल, शशि मोहन उनियाल, नरेंद्र पाल रावत, महेश गुप्ता, बालम सिंह रावत, मंदीप बजाज, पुरुषोत्तम डोभाल, राजेंद्र तडियाल, अनिल चौहान, सुशील जायसवाल, विनय जिंदल, पंकज शर्मा, हरिओम, सुभाष कृषाली, अमित, अनुराग मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रविन्द्र बैलवाल, नरेन्द्र नेगी, मनीष नेगी, सियाराम गिरी, विजय बख्शी, अशोक कपरूवाण , दिनेश भट्ट, सुरेन्द्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें