फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं को तरस रहे हैं भराड़ीसैंण के आस पास के गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैण। भराड़ीसैंण के आसपास के गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के मोहताज हैं। भराड़ीसैंण अस्पताल में डाक्टर तक नहीं है। समस्याओं के हल को अधिकारी गांवों में शिविर लगा रहे हैं लेकिन समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण की सबसे निकट की ग्राम पंचायत सारकोट के प्रधान राजे सिंह का कहना है कि तीन माह पूर्व गांव में लगे शिविर में ग्रामीणों को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में मजबूत करने के सपने दिखाए गए। गांव को तीन सेक्टरों में बांटते हुए आलू, अखरोट सहित अन्य नकदी फसलों के उत्पादन की बात कही गई, लेकिन अखरोट और आलू लगाने का सीजन बीत गया पर गांव में बीज नहीं पहुंचे। विधानसभा परिसर के लिए पेयजल की आपूर्ति गांव के पेयजल स्रोत के ठीक ऊपर से कर दी, गई है, जिससे गांव के 175 परिवारों के समक्ष पानी की समस्या खड़ी हो गई है। गांव तक सड़क की मांग फाइलों में धूल फांक रही है।
सिराणा ग्राम पंचायत के प्रधान बीरेंद्र सिंह मेहरा का कहना है कि सड़क की मांग को लेकर दिसंबर 2017 को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन किया गया। परवाड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार सड़क की मांग कर रहे हैं, सड़क तो नहीं मिली लेकिन विधानसभा की गदंगी सीधे गांव तक पहुंच रही है। भराड़ीसैंण के आस पास बसे इन तीनों गांवों के लिए भराड़ीसैंण में खोला गए आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं है। यहां के लोगों को सिर दर्द की दवा के लिए भी गैरसैंण और कर्णप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


सिराणा सड़क के लिए जल्द आमंत्रित करेंगे टेंडर
कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सिराणा के लिए सड़क की स्वीकृति मिली है, निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। सारकोट और परवाड़ी गांवों के लिए सड़क का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। अन्य समस्याओं को भी हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें