फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमलडाला मैदान में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। सेमलडाला खेल मैदान में युवाओं का सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नवीन डबराल के संरक्षण में शुरू हुए शिविर में क्षेत्र के 70 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीपलकोटी बंड क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों और बंड विकास संगठन के संयुक्त प्रयास से शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सूबेदार प्रकाश नेगी, ताजबर नेगी, विहारी लाल बनवाल और शिशुपाल लाल युवाओं को सेना भर्ती के टिप्स दे रहे हैं। बीते जनवरी में भी क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस मौके पर भगवान लाल शाह, राजेंद्र हटवाल, अब्बल सिंह नेगी, किशन सिंह पुंडीर, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र राणा, रुप सिंह गुसांई, रोहित पंवार, देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें