फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन के लिए गैरसैंण में डोर टू डोर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैण/आदिबदरी। स्थायी राजधानी गैरसैंण को घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन रामलीला मैदान में रविवार को भी जारी रहा। चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन राजधानी और आंदोलनकारियों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है। आंदोलनकारी समिति 20 मार्च के प्रदर्शन के लिए गैरसैंण में डोर टू डोर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर आदिबदरी में भी राजधानी की मांग को लेकर क्रमिक धरना जारी रहा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में पिछले 102 दिन से अनशन किया जा रहा है, लेकिन सरकार मामले में उदासीन बनी है। यही नहीं, इस दौरान प्रशासन ने कई बार अनशनकारियों को जबरन उठाया और आंदोलनकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात यह है कि पिछले चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे रणजीत शाह और महावीर सिंह का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, लेकिन प्रशासन ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं किया। इससे साफ है कि प्रशासन सरकार के इशारे पर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। नारायण सिंह ने बताया कि राजधानी की मांग को लेकर समिति के नेतृत्व में 20 मार्च को सैकड़ों लोग विधानसभा घेराव करेंगे। इसके लिए गैरसैंण सहित आसपास के जिलों में डोर टू डोर समर्थन जुटाया जा रहा है। दूसरी ओर आदिबदरी में राजधानी की मांग के लिए क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को अनशन करने वालों में भुवन बरमोला, कलम कोहली, नरेश बरमोला, जगबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकेश खंडूड़ी, शंकरी देवी व कलावती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें