कर्णप्रयाग। राजकीय हाईस्कूल उमट्टा में आयोजित महाविद्यालय कर्णप्रयाग का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक और जन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है।
रविवार को हाईस्कूल उमट्टा में आयोजित समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता पर आधारित लोकगीत, लोकनृत्य, पांडव नृत्य, नुक्कड़ नाटक पेश किए। सात दिवसीय शिविर के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल ने कहा कि इन जन-जागरूकता शिविरों के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियों से अवगत होने का मौका मिलता है। कार्यक्रम प्रभारी डा. वाईसी नैनवाल ने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं की ओर से किए गए कार्यों के संबध में बताया। इस मौके पर डा. रमेश भट्ट, डा. जीसी बैंजवाल, डीसी पुरोहित, डा. राधा रावत आदि मौजूद थे।