फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्काखाल मोटर मार्ग पर जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्र के जंगलों में रविवार शाम आग एक बार फिर भड़क गई। देखते ही देखते आग ने कीर्तिनगर-सिल्काखाल मोटर मार्ग के बिंदीघेरा बैंड से लगभग 500 मीटर की ऊंचाई तक वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

कीर्तिनगर क्षेत्र में शरारती तत्व आए दिन जंगलों में आग लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी पकड़ में नहीं आया है। पिछले दिनों भी कीर्तिनगर और चौरास क्षेत्र में खेतों की आग जंगलों में जा पहुंची थी, जिसको वन विभाग ने मशक्कत के बाद बुझा दिया था। वहीं, चार दिन पूर्व बारिश होने से दावानल की घटना पर रोक लगी थी, लेकिन रविवार शाम किसी ने कीर्तिनगर-सिल्काखाल मोटर मार्ग के बिंदीघेरा बैंड के समीप आग लगा दी। वन क्षेत्राधिकारी मणिकनाथ रेंज केएस रावत ने बताया कि आग बुझाने के लिए कर्मचारी भेजे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने या सूचना देने में ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। यदि समय रहते सूचना मिल जाए, तो आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। इधर, एसडीएम नूपुर वर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को जंगलों पर नजर रखने को कहा गया है। आग लगाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें