श्रीनगर। अंतर जनपदीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए पौड़ी और श्रीनगर की सीनियर और अंडर 19 टीम घोषित हो गई है। चैंपियनशिप के लिए एक से 4 अप्रैल तक श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार की टीम में मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला क्रिकेट टीम के लिए होगा। यह टीम आगामी अप्रैल माह में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
रविवार को जीआईएंडटीआई मैदान में अंडर 19 और सीनियर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयानंद बहुगुणा और उपाध्यक्ष कुलवीर उनियाल ने बताया कि श्रीनगर की सीनियर टीम में कुलदीप कुमार (कप्तान), प्रदीप, मनीष कोठियाल, जितेंद्र राणा, अजीत रावत, रज्जी सिंह, नवीन उनियाल, रामपाल, योगेश बैंजवाड़ी, अंकित गैरोला, देवेंद्र रावत, रणवीर, मुकेश रावत, सतेंद्र व प्रभात पुंडीर और अंडर 19 में नीरज (कप्तान), मानष, योगेश महर, शुभम पडियार, अमन भट्ट, सूरज राणा, आकाश रावत, एहतशाम आलम, अभिसार नेगी, शशांक मुयाल, अंकित, शादाब, आकाश, आयुश पंवार, अमन व आयुष शामिल किए गए हैं। वहीं पौड़ी की सीनियर टीम में धर्मेंद्र नेगी (कप्तान), सौरभ चौहान, मनीष राणा, पंकज, अनूप, मोहित, विकास, सौरभ, देवेंद्र, अनुराग रावत, नीरज रावत, दीपक, रघुवीर, आदित्य व गोपाल नेगी और अंडर 19 में शिवम रावत (कप्तान), नितिन, तरुण, भुवनेश, श्रेय मल, सचिन, रोहित, अजय, शैलेश, अरुण, आयुष गोदियाल, आयुष राणा, ऋषि, अंश, शुभम व विनायक का चयन किया गया है।