फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर के बजाय कार से आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज (सोमवार) सड़क मार्ग से पहाड़ चढ़ेंगे। गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए जा रहे मुख्यमंत्री श्रीनगर में चौरास पुल और मेडिकल कॉलेज में ई-हेल्थ स्टूडियो सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। प्रदेश के मुखिया के सड़क मार्ग से आने की सूचना से पहाड़वासी भी आशान्वित है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समझेंगे भी। सड़क की दशा भी वे देख सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को कौड़ियाला में अल्प विश्राम के बाद पूर्वाह्न 11.45 बजे नवनिर्मित 190 मीटर स्पान के श्रीनगर-चौरास मोटर पुल का लोकार्पण और चौरास मोटर पुल लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12.10 से डेढ़ बजे तक राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में ई-हेल्थ स्टूडियो व डिजिटल पर्ची का शुभारंभ व आशा हेल्थ वर्कर्स को मानदेय वितरण करेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने श्रीनगर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

रुद्रप्रयाग में फ्लैग कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर गुलाबराय मैदान में पहुंचेंगे और यहां सारथी हिल पेट्रोल यूनिट के फ्लैग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें