फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के लिए आदिबदरी में अनशन शुरू, थराली में कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी/थराली। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर यहां रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति की आदिबदरी इकाई के नेतृत्व में शनिवार को कलावती देवी, माहेश्वरी देवी और बैजंती देवी क्रमिक अनशन पर बैठे। 20 को आंदोलनकारी विधानसभा कूच करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को समिति के अध्यक्ष भुवन बरमोला ने कहा कि गैरसैंण और श्रीनगर में किए जा रहे आंदोलन पर प्रशासन द्वारा उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है, जबकि आंदोलनकारी संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व आंदोलनकारियों ने कहा कि कौशिक समिति की रिपोर्ट तथा दीक्षित आयोग की रिपोर्ट सहित अनेक सर्वे के आधार पर उत्तराखंड की जनता ने गैरसैंण को राजधानी के उचित स्थल के रूप में स्वीकार किया है। लेकिन अब तक की सरकारों ने जनभावना की उपेक्षा करने के अलावा कुछ नही किया। तय किया गया कि जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की घोषणा नहीं करती, तब तक धरना और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समिति ने कहा कि 20 मार्च को विधानसभा घेराव में आदिबदरी से कई आंदोलनकारी भराड़ीसैंण कूच करेंगे। धरने के समर्थन में ढ़मकर के प्रधान त्रिलोक भंडारी पुष्कर रावत, कलम कोहली, बलवंत भंडारी, मुकेश खंडूड़ी, नंदा नेगी ने बैठक को संबोधित किया। दूसरी ओर थराली में राजधानी आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि 19 मार्च से तहसील परिसर में गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में समिति के थराली इकाई का अध्यक्ष महेश उनियाल को बनाया गया, जबकि संरक्षक प्रीतम सिंह और कोषाध्यक्ष हरीश पंत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें