गोपेश्वर/जोशीमठ। घुड़साल गांव की मां इंद्रामति के मंदिर में रविवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र की पूरी तैयारी हो गई है। इस दौरान आचार्य ब्राह्मणों द्वारा मां भगवती का मंत्रोच्चारण के साथ आह्वान किया जाएगा। आयोजन 25 मार्च तक चलेगा। वहीं, पैनखंडा क्षेत्र की अधिष्ठात्री पर्णखंडेश्वरी देवी मंदिर में भी चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां मंदिर में नवरात्र के दौरान विशेष पूजाओं का आयोजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार पर्णखंडेश्वरी मंदिर में ही मां राजराजेश्वरी नंदा ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पत्तों का भोग कर अखंड तप किया था। मंदिर के मुख्य पुजारी अनुज सती का कहना है कि पर्णखंडेश्वरी देवी क्षेत्र की अधिष्ठात्री है। यह मंदिर अति प्राचीन है, जिसके चलते नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों का तांता उमड़ा रहता है।