गोपेश्वर (ब्यूरो)। प्रदेश में महंगी हुई मेडिकल की पढ़ाई के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि इससे गरीब तबके के छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई महंगी हो गई है। कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे कॉलेज गेट पर शासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष सूर्या प्रकाश पुरोहित, महासचिव प्रकाश भंडारी, अभिषेक, सौरभ भाटिया, पंकज बिष्ट, कमल, मनीष आदि मौजूद थे।