फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में व्यापक जानकारियां दी। इस दौरान उन्हें आपदा के दौरान जटिल परिस्थितियों में काम करने के तौर-तरीके सिखाए गए। चार दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग के सहयोग से विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन की तकनीक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बताई। आपदा के दौरान बहुमंजिली इमारत में फंसे लोगों के रेस्क्यू अभियान का डैमो छात्र-छात्राओं ने दिलचस्पी से देखा। इस दौरान प्रशिक्षण दल के प्रमुख डिप्टी कमांडेंट बीएस रावत ने आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपदा में तीन बिंदुओं पर काम करना होता है, जिनमें राहत, बचाव और पुनर्वास शामिल हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर समझाया गया। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रभा बिष्ट और डॉ. अफरोज इकबाल ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को आपदा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। उन्हें आपातकालीन स्थिति के लिए सीटर रैपलिंग और ट्रायोलीन ट्रेवर्स जैसी जीवनदायिनी विधियों का प्रशिक्षण भी दिया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने कहा कि आपदा के समय दक्ष छात्र मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. एसपी सती, डॉ. आरएस रावत, डॉ. महावीर रावत, डॉ. एनडी शुक्ला, ट्रेनर केडी उनियाल, बी कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें