फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कुरुड़-माणखी सड़क पर डामरीकरण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कुरुड़-माणखी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मिट्टी के ऊपर से ही डामर बिछाने का आरोप लगाया था। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अलीम अख्तर ने ठेकेदार को सौ मीटर दायरे में किए गए डामर को उखाड़ कर दोबारा डामरीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग ने पांच किलोमीटर कुरुड़-माणखी मोटर मार्ग का पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा किया। अब दूसरे फेज में डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पुष्कर लाल, महावीर नेगी, पुष्कर सिंह, दिनेश नेगी, नरेंद्र, कुंदन सिंह, राकेश रावत और प्रताप सिंह ने कहा कि डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता की कमी है। शुक्रवार को खुनाणा गांव के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पीएमजीएसवाई के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने देखा डामर आसानी से उखड़ रहा है। सहायक अभियंता दिवाकर ने भी डामर की गुणवत्ता में कमी पाई, जिस पर कार्य रुकवा दिया गया। लोगों ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से अभी तक प्रभावितों को मुआवजे का वितरण भी नहीं किया गया है। सड़क के मोड़ों पर भी हिल कटिंग कम की गई है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई अलीम अख्तर का कहना है कि जिन स्थानों पर डामरीकरण में कमी पाई गई है, वहां दोबारा डामर बिछाया जाएगा। प्रभावितों को जल्द ही मुआवजे का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें