श्रीनगर। बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से लोगों के साथ ही वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। इस बारिश से जहां लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली वहीं जंगलों की आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली। करीब एक घंटे हुई तेज बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई।