फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को दी रोग और निवारण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
विज्ञापन

आतमा परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी में बुधवार को कृषक विज्ञान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काश्तकारों को फसल उत्पादन और पशुपालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. एके सिंह ने पशुओं में होने वाले रोगों और उनके निवारण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में पशुपालकों को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने पशुओं के गर्भधारण और पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। पशुपालकों को चारा और घास उत्पादन के बारे में बताया। डॉ. संजय कुमार ने काश्तकारों को क्रॉस ब्रिड और पॉलीहाउस निर्माण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में देहरादून जिले के काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ममता देवी, सीमा, रीता, मीनाक्षी, सुमन, तारा, कलावती, राखी, अंजली, राशिद अली, राजकरन सिंह, चंद्रप्रकाश कुमार, रोशन कुमार, अभिनव गंगवार, देवराज चौधरी, दिपांजन दत्त, पीयूष राय, सियाराम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें