फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से बेहाल लोग, नहीं बने प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की हड़ताल बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते तहसील में कामकाज को पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। जाति, स्थायी, चरित्र, हैसियत आदि प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कालसी तहसील मुख्यालय में चरित्र प्रमाण बनवाने आए विकेश, संजय थापा का कहना है कि उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। लेकिन राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल के चलते उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। पूरण सिंह, राजू राणा आदि का कहना है कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग तहसील में अपने बच्चों के जाति और स्थायी प्रमाण-पत्र बनाने पहुंच रहे हैं। लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी कालसी तहसील मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा मांग पूरी न होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष तिलकराम जोशी, सचिव मोतीलाल, मुन्ना सिंह चौहान, पंचम सिंह नेगी, घुटन सिंह चौहान, केशव दत्त जोशी, ईश्वरी दत्त शर्मा, श्याम सिंह तोमर, जीवन सिंह तोमर, राधेश्याम बिजल्वाण, रोशन लाल शर्मा, जया लाल शर्मा, रतिराम, उमेश पंत, गुलशन हैदर, प्यारे राम, कमलेश शर्मा, जगतराम शर्मा, साधू सिंह, अनिल, विनोद भंडारी, ज्ञान सिंह, चंद राम, नारायण सिंह, अजब सिंह, मदन सिंह, मंती देवी, सुशीला देवी, गीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें