फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की जानकारी पाने के लिए नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में रोडवेज बस अड्डे से विभिन्न स्थानों का सफर तय करने वाले मुसाफिरों के लिए डिपो ने नई पहल की है। अब डिपो से संचालित बसों की जानकारी बीटीसी कैंपस में चस्पा समयसारिणी से मिल जाएगी। समय सारिणी में बसों के रूट व आने-जाने की तमाम जानकारियां उपलब्ध हैं।
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में संचालित परिवहन निगम के बस अड्डे में बुधवार को विभाग की ओर से डिपो से संचालित होने वाली बसों की समयसारिणी चस्पा कर दी गई। इसके अलावा निगम की ओर से विभिन्न राज्यों के डिपो से ऋषिकेश आने वाली बसों के टाइम शेड्यूल की जानकारी भी मांगी गई है। इसके लिए उपमहाप्रबंधक की ओर से पत्र भेजे गए हैं। इसके बाद अंतरराज्यीय बसों की जानकारी भी सारिणी में अंकित की जाएगी। एजीएम पीके भारती के मुताबिक यह कवायद मुसाफिरों को बसों के समय और अन्य जानकारियों के लिए होने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए की गई है। जल्द ही डिपो में बसों की किराया सूची भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

देहरादून रूट पर चार बसें बढ़ीं
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए देहरादून रूट पर चार की बजाय अब आठ बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।अब तक वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

---
ऋषिकेश से संचालित बसों की समयसारिणी बस अड्डे पर चस्पा की गई है। अंतरराज्यीय बसों के डिपो से भी उनकी समयसारिणी की जानकारी मांगी गई है। बसों के आने-जाने की जानकारी चस्पा होने से मुसाफिरों को लाभ प्राप्त होगा। किराए की सूची भी जल्द ही चस्पा की जाएगी।
पीके भारती, एजीएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें