फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जुलूस-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर में जुलूस-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का पुरजोर विरोध करने का एलान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि नगर पालिका जोशीमठ के विभिन्न वार्डों में हुए कार्यों में गुणवत्ता की भारी कमी है। इन कार्यों की जांच होनी चाहिए। कहा कि ब्लाक के अंतर्गत कई सड़कें निर्माणाधीन हैं। इन सड़कों पर कार्य धीमी गति से चल रहा है। कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, बीएडीपी (बोर्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान) के तहत जिला प्रशासन को प्राप्त बजट को क्षेत्र पंचायतों की ओर से प्रस्तावित कार्यों पर खर्च करने तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को दोबारा संचालित करने की मांग उठाई गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, रमेश चंद्र सती, कमल रतूड़ी और देवेश्वरी शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें