कर्णप्रयाग। ब्लाक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों ने सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सामूहिक लोकगीत में सुनाक प्रथम, सिरण द्वितीय और बैनोली की महिलाएं तृतीय रहीं। सामूहिक लोक नृत्य में सेनू प्रथम, बैनोली द्वितीय और चोरड़ा तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राधा देवी आर्य, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, बीडीओ एमपी भट्ट, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, भगवान कंडवाल और डीपीओ रुचि भंडारी आदि मौजूद थे।