फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत की थीम पर आधारित नृत्य का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारत की विराट संस्कृति की झलक दिखाई। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एसआरएचयू फेस्ट-2018 के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने गढ़वाली, राजस्थानी, बंगाली, पंजाबी लोक नृत्य और लोकगीतों से शाम को रंगीन कर दिया। दूसरे दिन संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। नर्सिंग कालेज की रिया ग्रुप की ओर से गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। मैनेजमेंट कालेज से सिमरन ग्रुप ने गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आकांक्षा तोमर ग्रुप ने मराठी नृत्य और मोनिका ग्रुप ने पंजाबी संस्कृति की छटा बिखेरी। शिल्पा ग्रुप ने महाभारत की थीम पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कृष्णा मंडल ग्रुप ने वेस्टर्न डांस और देवभूमि ग्रुप ने गढ़वाली जागर की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। इस दौरान मनीषा ठाकुर, शैफाली शर्मा, मेघना कंडवाल, डिंकी अरोड़ा, गहना, अंकित, आंचल और प्रियंका मौजूद रहे। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा की स्थापना दिवस के तीसरे दिन बुधवार को फैकल्टी और स्टाफ कर्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
अनिरुद्ध और प्रियंका को एसआरएचयू बेस्ट एथलीट का खिताब
स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन स्पोर्ट्स अवार्ड वितरित किए गए। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को बेस्ट कॉलेज चुना गया। अनिरुद्ध उनियाल और प्रियंका को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें