फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बूते ही आबाद हैं गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में विभिन्न संगठनों की ओर से पलायन विषय पर जन चेतना गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिलाओं के बूते ही आज गांव आबाद हैं। महिलाओं के कारण ही कुछ हद तक गांवों से पलायन पर रोक लगी है। महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस पहल की जाएगी।
विज्ञापन

गोष्ठी में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के साथ मिलकर घरेलू महिलाओं का बीमा कराया जाएगा। कई बार कामकाजी महिलाएं दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। इसके लिए प्रभावित परिवार के भरण-पोषण के लिए यह बीमा राहत देने वाला होगा। पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य की राजधानी पहाड़ में होगी तो, यहां का विकास भी होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी, हिमाद संस्था के सचिव उमाशंकर बिष्ट, जनक संस्था के सचिव सुरेंद्र भंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, ऊषा रावत, एफएस रावत और शिव सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संचालन नव ज्योति महिला कल्याण संस्थान के सचिव महानंद बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें