गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं का निशुल्क बीमा करवाया जा रहा है। सोमवार को बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने बीमा के लिए 150 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करवाया गया। अभी तक 550 छात्र-छात्राओं को बीमा आवेदन पत्र दिए गए हैं।
बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया जा रहा है। छात्रों का बैंक में निशुल्क खाता खुलवाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें बीमा का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी, सुशील सिंह, अजय नेगी, अमित शाह आदि मौजूद थे।