फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया ऊर्जा निगम के ईई का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चमोली। क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के न पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने निगम के ईई का जवाब-तलब किया। पंचायत प्रतिनिधियों को बैठक की सूचना पत्र के बजाय व्हाट्सएप से देने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल और बेमरु के प्रधान रविंद्र सिंह के बीच तीखी बहस हुई। सीडीओ के हस्तक्षेप के बाद दोनों शांत हुए। बैठक में सड़क, पेयजल और शिक्षा के मुद्दे भी छाए रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्यारह बजे से ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग से देवलधार गांव तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण, रसोई गैस के ट्रक में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाने, रुद्रनाथ मंदिर में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने और मंडल-कांडई मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय अगथला में 33 और नौरख में 44 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन दोनों विद्यालयों में एक-एक शिक्षक तैनात हैं। बीईओ बीएल टम्टा ने कहा कि आगामी शिक्षण सत्र से विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह फरस्वाण ने कहा कि लासी-सरतोली सड़क का निर्माण कार्य छह साल पहले पूरा हो गया था, लेकिन अभी तक प्रभावितों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है। सरतोली प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में कई सड़कें खस्ताहाल में हैं, जिससे ये सड़कें आरटीओ से पास नहीं हो पा रही हैं। बैठक का संचालन बीडीओ प्रेम सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें