फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक दलों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती । तीर्थनगरी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि फेस्टिवल के तहत मंगलवार से जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट विश्राम गृह में विभिन्न फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर फिल्म फेस्टिवल का टीएचडीसी के निदेशक मोहन सिंह रावत गांववासी, प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी व मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हेंग ड्रम की धुन पर सुमित लुटानी ने शानदार प्रस्तुति दी। सुजाता राय के शास्त्रीय उड़िया नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इंडोनेशिया ग्रुप की ओर से इंडियन कल्चर एक्सचेंज डांस, शिवानंद म्यूजिक स्कूल ने ग्रुप डांस और अमन शाह ने पोपिंग डांस की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि फेस्टिवल का आयोजन कर प्रदेश के आध्यात्मिक और पर्यटन को विश्व पटल पर प्रचारित और प्रसारित करने की पहल सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के रचनात्मक प्रयासों से उत्तराखंड में देश दुनिया के पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
इस अवसर पर कल्चर आर्ट डॉयरेक्टर मनन द्विवेदी ने बताया कि सात दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कत्थक और पहाड़ी लोक नृत्य शामिल हैं। इस अवसर पर बचन पोखरियाल, नरेंद्रनगर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, चंद्रवीर पोखरियाल, प्रदीप राणा, हिमांशु बिजल्वाण, राजेंद्र राणा, शंकर राय, इंदिरा उदयाना, अभिनेत्री व गायिका आयु लक्ष्मी, संजय शास्त्री, सत्य प्रसाद बडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें