फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण की महिलाओं का पांडव नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोकनृत्य में गैरसैंण की महिलाओं की पांडव नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महोत्सव में लोकगीत में अस्सी अंकों के साथ घाट विकास खंड ने प्रथम, 76 अंकों के साथ पोखरी ब्लॉक द्वितीय और 73 अंकों के साथ गैरसैंण ब्लॉक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में 81 अंकों के साथ घाट ब्लॉक ने प्रथम, 78 अंक लेकर पोखरी ब्लॉक द्वितीय और जोशीमठ 71 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख करण सिंह नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, मोहन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें