श्रीनगर। स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित किए जाने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे अनशनकारियों को जबरन उठाए जाने के प्रयास पर उक्रांद ने विरोध जताया है। विरोध स्वरूप उत्तराखंड क्रांतिदल 14 मार्च को तहसील व कोतवाली में धरना प्रदर्शन करेगा। उक्रांद युवा के टिहरी जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि पुलिस व स्थानीय प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। भट्ट ने बताया कि 14 मार्च को तहसील परिसर व कोतवाली परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।