फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15695 बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

विकासनगर ब्लॉक में रविवार को 15695 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। इसके लिए पूरे ब्लॉक को विकासनगर, रुद्रपुर, पश्चिमीवाला, हरबर्टपुर, कुंजा समेत कुल पांच सेक्टरों में बांटा गया था। विकासनगर में 1955, रुद्रपुर में 2077, पश्चिमीवाला में 3427, हरबर्टपुर में 5957 और कुंजा गांव में 2280 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। इसके अलावा 960 बच्चों वैक्सीन लगाई गई। अभियान में रोटरी क्लब, सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा, डॉ. आरएस चौहान, डॉ. सुमन, डॉ. रोहित गेंदवाल, मायावती, शमशेर, एलआर भट्ट आदि ने सहयोग किया
विज्ञापन

नि:शुल्क शिविर में लोगों ने कराई आंखों की जांच
विकासनगर। गरीबी उन्नमूलन ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज मंदिर चंद्रबनी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इ, दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक रामबचन राजभर ने कहा कि समिति का सपना गरीब और बीमार मुक्त भारत बनाना है। जांच शिविर में डॉ. बृजभूषण, अर्चना, अमर सिंह कश्यप, सरदार मनमीत सिंह, अमित कुमार, सोमती देवी, धर्म सिंह, बलदेव राज, बंशीलाल आर्य, रंजना सिंह, श्यामलाल, नंदा देवी, केहर सिंह, रोशनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें